डेमोक्रेटिक फ्रंट संवाददाता, सोलन : हिमाचल की पर्वतारोही मिस बलजीत कौर ने 30 सितम्बर 2022 सुबह 7:40 बजे नेपाल में 8163 मीटर उंची चोटी माउंट मनासलु पर चढ़ाई के अभियान को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। 26 वर्षीय बलजीत बिना ऑक्सीजन के माउंट मनासलू के शिखर तक पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला और बिना ऑक्सीजन के माउंट मनासलु पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की महिला बन गई हैं। साथ ही वे दुनिया में 78000 M चोटियों पर चढ़ने वाली और सबसे तेज़ी से (5 महीने 2 दिन) 8000M चोटियों की चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं। इस अनुभव के बारे में बात करते हुए बलजीत कौर ने बताया,‘‘यह चढ़ाई आसान नहीं थी, कई बार हमें खराब मौसम, बेस कैम्प में तेज़ बारिश, ऊँचे कैम्प में भारी बर्फ़बारी का सामना करना पड़ा। हिमस्खलन के चलते मुश्किलें और भी बढ़ गईं, जिसकी वजह से कुछ मासूम शेरपाओं और कुछ जानेमाने पर्वतारोहियों की जान तक चली गई। मैं खुद कैम्प 3 और कैम्प 4 के बीच हिमस्खलन में फंस गई थी। कई बार कोशिशों के बाद, मैं और मेरे शेरपा मिंगमा दाई ने 30 सितम्बर को इस सफलता को हासिल कर लिया। मैं इस सफलता को सभी युवाओं और भावी महिला पर्वतारोहियों को समर्पित करती हूँ और उनके लिए प्रेरणास्रोत बनना चाहती हूँ। मैं चाहती हूँ कि अन्य महिलाएं भी जोश और जुनून के साथ पर्वतारोहण को पेशे के रूप में अपनाएं।’ बलजीत कौर ने निम्नलिखित रिकॉर्ड बनाए हैं:12 मई 2021 को 7161 मीटर ऊँची पुमोरी चोटी पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला पर्वतारोही 1 अक्टूबर 2021 को 8167 मीटर ऊँची माउंट धौलागिरी पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला पर्वतारोही 14 दिनों में आठ हज़ार मीटर की दो चोटियों की चढ़ाई चढ़ने वाली पहली भारतीय – 28 अप्रैल 2022 को माउंट अन्नपूर्णा और 12 मई 2022 को माउंट कंचनजंगा 7 दिनों के अंदर 7 चोटियों का रिकॉर्ड बनाकर अपना खुद का रिकॉर्ड तोड़ा। ये चोटियां हैं- धरती की सबसे ऊँची माउंट एवरेस्ट 8848.86 मीटर एवरेस्ट, माउंट लहोत्से (8517 मीटर) जो एवरेस्ट मैसिफ का भाग है और धरती की चौथी सबसे ऊँची चोटी है, इसके बाद माउंट मकालु (8485 मीटर) जो महालंगूर हिमालय का भाग है और माउंट एवरेस्ट से 19 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में है तथा धरती की पांचवीं सबसे ऊँची चोटी है। छह हज़ार मीटर ऊँची चोटियों पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला 30 दिनों से कम समय में पांच आठ-हज़ार मीटर ऊँची चोटियों पर चढने वाली पहली भारतीय पर्वतारोही
भाजपा ने तेलंगाना की मुनुगोडे विधानसभा सीट से कोमातिरेड्डी राजगोपाल रेड्डी को टिकट दिया है। वहीं, उत्तर प्रदेश की गोला गोरकनाथ विधानसभा…
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरिवंद केजरीवाल गुजरात विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य के दौरे पर…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति के बारे में जानने के लिए उसकी राशि ही काफी होती है। राशि से उस या…
पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। माना जाता है कि भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। शास्त्र कहते हैं कि तिथि के…
नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में घिरे लालू प्रसाद यादव के खिलाफ CBI ने चार्जशीट दायर की है। आरोप…
वंशिका बनी मिस फ्रेशर तो जश्मनी बने मिस्टर फ्रेशर राकेश शाह, डेमोक्रेटिक फ्रंट, मोहाली : मोहाली के खालसा कॉलेज (अमृतसर) ऑफ टेक्नोलॉजी…
हरभजन सिंह ईटीओ ने नये भर्ती हुए उम्मीदवारों को दी बधाईमुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में नौजवानों को…
डेमोक्रेटिक फ्रंट संवाददाता, चंडीगढ़ – 07 अक्तूबर : महिला वर्ग के 35 आयु वर्ग के सिंगल फाइनल मुकाबले में दिल्ली की…
खूबसूरत माने जाने वाले चंडीगढ़ शहर की ये तस्वीर भी सभी को देखना जरूरीवॉरियर मॉम्स द्वारा आयोजित, प्रदर्शनी में डंपिंग ग्राउंड की तस्वीरें…
Information
Quick Links
Subscribe to Updates
Get the latest news from Demokratic Front
STATE NEWS
- RAJASTHAN
- DELHI
- HARYANA
- BIHAR
- CHHATTISGARH
- HIMACHAL PRADESH
- MADHYA PRADESH
- UTTAR PRADESH
- PUNJAB
- ANDHRA PRADESH
- ARUNACHAL PRADESH
- ASSAM
- GOA
- GUJRAT
- JAMMU & KASHMIR
- JHARKHAND
- KARNATKA
- KERELA
- MAHARASHTRA
- MANIPUR
- MEGHALAYA
- MIZORAM
- NAGALAND
- ODHISHA
- PUDDCHERY
- SIKKIM
- TAMIL NADU
- TELANGANA
- TRIPURA
- UTTRAKHAND
- WEST BENGAL
