Thursday, May 7

सुशील पंडित, डेमोक्रेटिक फ्रंट, यमुनानगर, 02  फरवरी

हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड जिला प्रधान मनोज गुप्ता ने अंतरिम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बहुत अच्छा बजट प्रस्तुत किया गया है, वर्ष 2047 तक भारत दुनिया का सबसे विकसित देश बनेगा क्योंकि हर बिंदु पर इसके संकेत मिल रहे हैं कि कैसे भारत विकास यात्रा पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश की जनता के विकास के लिए यह बजट बहुत महत्वपूर्ण है। यह बजट पिछले 10 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था के गुणात्मक और मात्रात्मक परिवर्तन का एक उत्कृष्ट सारांश है। हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड जिला प्रधान मनोज गुप्ता ने कहा कि सबका विकास, सबका विश्वास और सबके लिए प्रयास के साथ आने वाले दिनों में जब हम विकसित भारत की ओर बढ़ रहे हैं ऐसे में यह बजट उसके लिए एक प्रारंभिक प्रयास है। इस बजट में आशा बहनों, आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर्स को भी आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा गया है। मेडिकल कॉलेज की संख्या बढ़ाने की बात भी इस बजट में की गई है।मनोज गुप्ता ने कहा कि इस बजट का उद्देश्य भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के पीएम मोदी के संकल्प के अनुरूप भारत के आर्थिक क्षेत्र को मजबूत करना है। यह देश के विकास को गति देने और रोजगार बढ़ाने वाला बजट है। भारत सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास पर काम कर रही है। जिस संकल्प के साथ सरकार काम कर रही है। भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार व हरियाणा भाजपा सरकार हर घर जल, सभी को बिजली, गैस, वित्तीय सेवाएं और बैंक अकाउंट खोलने के लिए काम किया है। भाजपा सरकार ने मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा किया है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आय बढ़ी है और सरकार के प्रयासों और जनता के सहयोग से 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बन जाएगा। आम आदमी के हित, गरीब कल्याण और गरीबी को समाप्त करने वाला बजट है।