Friday, May 8

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अभियान समिति द्वारा चण्डीगढ़ के तीन लाख घरों में निमंत्रण भेजने के महाभियान का शुभारम्भ

डेमोक्रेटिक फ्रंट, चण्डीगढ़ : 01 जनवरी   :

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अभियान समिति, चण्डीगढ़ द्वारा तीन लाख घरों में निमंत्रण भेजने के कार्य का अभियान पूरे चण्डीगढ़ में पूरे उत्साह से शुरू हो गया है जिसमें अयोध्या से विधिवत पूजित अक्षत, पत्रक व प्रभु राम जी के चित्र सभी घरों को भिजवाएं जा रहे हैं। समिति के स्थानीय अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि समूचे चण्डीगढ़ को सौ बस्तियों में बांटा गया है जिनमें कार्यकर्ता जोशोखरोश से उक्त सामग्री घर-घर पहुँचा रहें हैं।