Tuesday, September 29

रघुनंदन पराशर, डेमोक्रेटिक फ्रंट,  जैतो – 13 अक्तूबर  :

            शिवालिक पब्लिक स्कूल में करवा चौथ का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले तिलक समारोह किया गया, फिर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद तंबोला, मार्बल्स, कॉर्नर, म्यूजिकल चेयर, बैलून ब्रेकिंग और कई खेलों का आयोजन किया गया। इसमें रजनी गोयल और किरण जीत कौर को मिसेज करवा चौथ का चयन किया गया। उसके बाद उन्हें ताज पहनाकर सम्मानित किया गया।

            कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों द्वारा की गई थी। श्रीमती प्रियंका मेहता और सीमा शर्मा ने इस कार्यक्रम में मुख्य जज  की भूमिका निभाई। स्कूल की कोआर्डिनेटर श्रीमती प्रियंका मेहता ने स्कूल में उपस्थित सभी महिलाओं को बधाई दी। कार्यक्रम मे सभी सुंदर महिलाओं ने नृत्य करके बहुत आनंद लिया। 

स्कूल प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों ने उपस्थित महिलाओं को करवा चौथ पर्व की बधाई दी। और इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि हमें इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहना चाहिए।