Wednesday, May 6

सुशील पंडित, डेमोक्रेटिक फ्रंट, यमुनानगर  –  09 सितंबर  : 

            लोकसभा सांसद रतनलाल कटारिया ने छछरौली को सब डिवीजन बनाने का स्वागत किया, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व शिक्षा मंत्री कंवरपाल को विकास पुरूष बताया। पूर्व केंद्रीय मंत्री अम्बाला लोकसभा से भाजपा सांसद रतनलाल कटारिया ने अंबाला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत जिला यमुनानगर के छछरौली को नया सब डिवीजन बनाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल व शिक्षामंत्री कंवरपाल का धन्यवाद करते हुए कहा, “उन्हें विकास पुरुष की उपाधि से सुशोभित करते हुए कहा कि हरियाणा की वर्तमान भाजपा सरकार सभी के कल्याण के लिए कार्यरत है।”

            सांसद रतनलाल कटारिया ने कहा, “जिला यमुनानगर के छछरौली क्षेत्र से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का विशेष लगाव रहा है, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने छछरौली क्षेत्र में रहकर संघ का बहुत वर्षों तक कार्य किया है, मुख्यमंत्री मनोहर लाल व शिक्षा मंत्री कंवरपाल इस क्षेत्र के चप्पे-चप्पे से अच्छी तरह वाकिफ हैं और दोनों नेताओं को इस क्षेत्र की विस्तृत रूप से जानकारी है, शिक्षा मंत्री कंवरपाल जगाधरी विधानसभा क्षेत्र को पूरी तरह से विकसित बनाने में लगे हुए हैं,   इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए छछरौली को सब डिवीजन का दर्जा देकर उन्होंने एक सराहनीय कार्य किया है जिसकी ज्यादा से ज्यादा प्रशंसा की जानी चाहिए।”

            लोकसभा सांसद रतनलाल कटारिया ने कहा कि छछरौली क्षेत्र में सब डिवीजन बनने से दूरदराज के गाँव जैसे कलेसर, खिजरी,बोम्बेपुर,कनालसी,मेघूवाला,बनियोवाला,नवाज पुर,लाकड,नत्थनपुर, ताजेवाला, हथनीकुंड, तिहमो,कडकौली,बागपत, टिबडियो,शाहजादवाला,जाटोवाला, मानकपुर, ताहरपूर कला,डारपूर आदि के दूर दराज  गांवो के निवासियों को अत्याधिक लाभ होगा,सांसद रतनलाल कटारिया ने कहा कि क्षेत्र में जब भी कोई बड़ा विकास का कार्य होता है तो उसके काफी दूरगामी लाभ होते हैं, छछरौली क्षेत्र को सब डिवीजन बनाने से यहां पर विकास की कई नई परियोजनाओं का शुभारंभ होगा जिससे पूरे क्षेत्र में खुशहाली और ज्यादा बढ़ेगी।

            इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बंतो कटारिया, युवा नेता पुलकित कटारिया ,सन्नी राजपूत, जसबीर सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग साथ रहे।