Friday, May 8

डेमोक्रेटिक फ्रंट संवाददाता, चंडीगढ़ :

शिव पुराण के उपदेशों पर चले तो आत्मा का कल्याण हो सकता है। आत्मा परमात्मा में मिल सकती है। ईश्वर को प्राप्त करना है तो आत्ममंथन करना आवश्यक है। जब तक आत्मा का बोध नहीं होता तब तक परमात्मा का बोध नहीं हो सकता है। आत्मा का परमात्मा से मिलन तभी हो सकता है जब आत्मज्ञान हो। ये प्रवचन श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ सेवा मंडल, से. 29-ए द्वारा श्री बाबा बालक नाथ मंदिर में आयोजित की गई महाशिव पुराण कथा में स्वामी बुआ दित्ता ( जम्मू ) ने दिए।

सेवा मंडल के प्रधान विनोद चड्ढा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिव कथा का श्रवण करने हेतु बड़ी संख्या में श्र्धालूगण उमड़े। अंत में अटूट भंडारा बरताया गया।