छछरौली (कोशिक खान)
प्रताप नगर भाजपा मंडल महामंत्री विजय सिंगला को हरियाणा गौ सेवा आयोग का सदस्य बनाया गया हैI प्रदेश सरकार ने गौ सेवा आयोग का गठन करते हुए आयोग के वाइस चेयरमैन पूरणमल यादव के साथ 10 नए सदस्य भी मनोनीत किए गए हैं I हरियाणा गौ सेवा आयोग में जिला यमुनानगर से भाजपा नेता विजय सिंगला को गौ सेवा आयोग का सदस्य बनाया गया हैI सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक श्रवण गर्ग आयोग के चेयरमैन, पूरणमल यादव गुरुग्राम को आयोग का वाइस चेयरमैन बनाया गया हैI कमीशन में 10 नए सदस्य विजय सिंगला प्रताप नगर, जगदीश मलिक रोहतक, जगदीश तनेजा पेहवा, राकेश मलिक सोनीपत, आदित्य अग्रवाल कुंजपुरा, रंजीत सिहाग गांव चौटाला सिरसा, अश्वनी मित्तल हिसार, सुरेंद्र प्रताप आर्य नुह, प्रमोद बंसल झज्जर, आस मोहम्मद पुनहाना आयोग के नए सदस्य बनाए गए है I प्रताप नगर से गौरव गुप्ता पिछले कार्यकाल में गौ सेवा आयोग के सदस्य रहे हैI अब विजय सिंगला को आयोग में सदस्य बनाया गया हैI विजय सिंगला को गौ सेवा आयोग का सदस्य बनाए जाने पर प्रताप नगर मंडल अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा आदि ने प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल, शिक्षा एवं वन मंत्री कंवर पाल का आभार व्यक्त करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है I फोटो भाजपा नेता विजय सिंगला प्रताप नगर I
Trending
- संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट हों अल्पसंख्यक समाज : राहुल गांधी
- प्राइवेट हस्पतालो के संचालकों एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सरकार द्वारा बकाया पेमेंट न किए जाने पर आगामी 5 जून से गरीब लोगों का मुफ्त इलाज न करने की घोषणा की- किरण पूनिया
- पत्थरों में ग़ालिब की रूह को महसूस करने वाली शाम बनी ‘अंदाज़-ए-बयाँ’
- पूज्य ज्वाला माता जी मंदिर में निःशुल्क फुल बॉडी जांच शिविर आयोजित
- गांव से शुरू हुआ राहुल शर्मा का नशा मुक्ति अभियान, अब राष्ट्रीय स्तर पर बना पहचान
- 25 मई को केबिनेट मंत्री विपुल गोयल होंगे मुख्यातिथि
- सांस्कृतिक प्रस्तुति “झरोखा: ए कैनवास ऑफ इमोशंस” ने मोहा दर्शकों का मन
- साइबर क्राइम का जाल गाँव-गांव तक फैला, महिलाओं से लेकर किशोर तक भी बन चुके है नेटवर्क का हिस्सा : सागर पंघाल

