Friday, October 23

चण्डीगढ़ :

भगवान परशुराम भवन, सेक्टर 37 में ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष यशपाल तिवारी एवं महासचिव अनिल शर्मा के साथ मिलकर समाजसेवी शशि शंकर तिवारी ने आगामी तीन मई को भगवान श्री परशुराम जयंती मनाने की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। इस मौके पर सभा के नवनियुक्त अध्यक्ष यशपाल तिवारी को ब्राह्मण सभा का अध्यक्ष नियुक्त होने पर शशि शंकर तिवारी, पूर्व मेयर व ब्राह्मण समाज सलाहकार रवि कांत शर्मा, कमल शर्मा, सर्व ब्राह्मण सभा अध्यक्ष विशाल शर्मा, पार्षद  तरूणा मेहता, यादविंद्र मेहता व अमित शर्मा ने अंग वस्त्र व फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया।