Friday, October 23

चण्डीगढ़

: भाजपा किसान मोर्चा, चण्डीगढ़ के महासचिव सरदार धर्मेंद्र सिंह सैनी के अगुआई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज प्रधानमंत्री द्वारा 3 कृषि बिल वापिस लेने की घोषणा के बाद सारे ग्राम दरिया में लड्डू वितरण समारोह किया। इस अवसर पर गुरुपर्व के उपलक्ष्य में सभी को बधाई दी गई। लड्डू वितरण समारोह में स्थानीय भाजपाकार्यकर्ता शिव राम, लीलाधर स्वामी, प्रेम ठाकुर, रामकुमार लल्ला, गुरुदेव, ओम प्रकाश, सुमित, अरुण, नितेश, आनंद पांडे आदि भी उपस्थित रहे।