Friday, October 23

चण्डीगढ़ :

मॉडर्न हाउसिंग काम्प्लेक्स (एमएचसी), से.13 में एरिया कॉउंसलर फण्ड से चार नए ओपन एयर जिम हेतु आज काम शुरू हो गया है। स्थानीय पार्षद जगतार सिंह जग्गा ने एसडीइ, हॉर्टिकल्चर अंग्रेज सिंह व रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों सचिव एसए कुरैशी व संयुक्त सचिव ललित बजाज आदि की मौजूदगी में कस्सी चला कर जिम स्थापित करने के कार्य का शुभारम्भ किया। जग्गा ने बताया कि क्षेत्र के पार्कों में छह-छह स्टेशनों वाले चार ओपन एयर जिम स्थापित किये जाएंगे।