सतीश बंसल सिरसा: कोविड-19 के बढ़ते मामलोंं के मद्देनजर सुरक्षा के लिहाज से मिसेज इंडिया कंचन कटारिया ने मास्क वितरण अभियान चलाया। शहर के सुभाष चौक पर मास्क वितरित किए गए। इस अवसर पर शहर थाना प्रभारी विक्रम सिंह मुख्य रूप से पहुंचे। शहर थाना प्रभारी विक्रम सिंह व कंचन कटारिया ने लोगों को मास्क देने के साथ साथ जागरूक भी किया और कहा कि कोरोना से हर हाल मेंं लडऩा है, इसके लिए मास्क अवश्य पहनें व सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करें। शहर थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने कंचन कटारिया के इस प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे अभियान चलाने का आह्वान किया। इस अभियान में राज गोयल का भी सहयोग रहा। इस मौके पर सखी चेरिटेबल ट्रस्ट व जयदेव सहदेव जैन चेरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी भी मौजूद थे।
Trending
- HSSC group D vacancy 2026: application process underway
- NIACL Apprentice Recruitment 2026 – 550 Vacancies Open
- संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट हों अल्पसंख्यक समाज : राहुल गांधी
- प्राइवेट हस्पतालो के संचालकों एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सरकार द्वारा बकाया पेमेंट न किए जाने पर आगामी 5 जून से गरीब लोगों का मुफ्त इलाज न करने की घोषणा की- किरण पूनिया
- पत्थरों में ग़ालिब की रूह को महसूस करने वाली शाम बनी ‘अंदाज़-ए-बयाँ’
- पूज्य ज्वाला माता जी मंदिर में निःशुल्क फुल बॉडी जांच शिविर आयोजित
- गांव से शुरू हुआ राहुल शर्मा का नशा मुक्ति अभियान, अब राष्ट्रीय स्तर पर बना पहचान
- 25 मई को केबिनेट मंत्री विपुल गोयल होंगे मुख्यातिथि

