Sunday, May 10

पंचकूला, 1 जनवरी- 

हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांढा ने आज नव वर्ष के अवसर पर भारत के ऐतिहासिक श्री माता मनसा देवी मंदिर में माता मनसा देवी के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर परिसर में आयोजित पूजन एवं यज्ञ में भाग लिया।

इस अवसर पर प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और सभी प्रदेश वासियों के सुख-स्मृद्धि और यश की कामना की।  कार्यक्रम में एम.एस यादव तथा अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।