Monday, September 14


डेमोक्रेटिक फ्रंट, चंडीगढ़, 18 अप्रैल :

चण्डीगढ़ प्रशासन ने शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी केके शारदा को जिला सैनिक बोर्ड, चंडीगढ़ का गैर सरकारी सदस्य नियुक्त किया है। प्रशासन ने इस संबध में अधिसूचना जारी कर दी है। यहां उल्लेखनीय है कि केके शारदा स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण एसोसिएशन, खादी सेवा संघ और आचार्यकुल चंडीगढ़ के भी अध्यक्ष हैं। इनकी संस्थाएं समाज के कल्याण के लिए अनेक कार्य करती रहती हैं। समय-समय पर इनकी संस्थाओं द्वारा निर्धन परिवारों को निशुल्क राशन दिया जाता है। इसके अलावा जरूरतमंद पढ़ने वाले विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता भी दी जाती है। इनकी संस्थाएं  साहित्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।