Sunday, May 31

डेमोक्रेटिक फ्रंट, चंडीगढ़, 10 मार्च :

चंडीगढ़ व्यापार मंडल (सीबीएम) के अध्यक्ष संजीव चड्ढा ने आज अपनी कार्यकारिणी के सदस्यों सहित सेक्टर 24 की मार्किट का दौरा किया, जहां उनका स्वागत किया गया। उनके साथ चेयरमैन चरणजीत सिंह, वॉइस चेयरमेन दिवाकर सन्हूजा, वरिष्ठ उपप्रधान सुभाष नारंग, मोहित सूद आदि भी मौजूद थे। सेक्टर 24 मार्किट में रविंद्र सिंह बिल्ला, चेयरमेन अवनीश बंसल, प्रेम कंसल, सुरेंद्र कुमार शर्मा, आदित्य व विशाल आदि ने उनका स्वागत किया व मार्किट की समस्याओं के बारे में चर्चा की। संजीव चड्ढा ने कहा कि वे जल्द इन समस्याओं का समाधान कराएँगे।