Friday, September 25

नरेश गर्ग बने ओम महादेव कांवड़ सेवादल के अध्यक्ष

डेमोक्रेटिक फ्रंट, चंडीगढ़,  24 अक्टूबर:

ओम महादेव कांवड़ सेवादल, चण्डीगढ़  ने अपनी इकाई का विस्तार किया है। सेवादल की बैठक में नरेश गर्ग को अध्यक्ष, सोनू गर्ग को उपाध्यक्ष, गौरव श्रीवास्तव को महासचिव, भूषण गुलाटी को कैशियर, रिंकू जैन ओर मोनू गर्ग को सलाहकार बनाया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी के सदस्यों में अशोक, मनोहर, मोहित, पुनीत गोयल, नवीन, अभिषेक श्रीवास्तव, अभिषेक पंवार और मनीष बंसल शामिल हैं।

ओम महादेव कांवड़ संवादल की ओर से जरूरत वार्षिक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 15 फरवरी 2025 से 21 फरवरी 2025 तक होगी। यह आयोजन सेक्टर 34 के मेला ग्राउंड में होगा जिसमें वृंदावन के कथा व्यास बाबा चित्र और विचित्र प्रवचन करेंगे। इसके अलावा हर वर्ष की भांति वर्ष 2025 में भी कथा के दौरान ही 22 फ़रवरी को सेवादल 11 से 21 गरीब और जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं की शादी करवा रहा है। जरूरतमंद परिवार सेवा दल से विवाह हेतु मोबाइल नंबर 78379 07299 पर संपर्क कर सकते हैं।