Tuesday, October 20

सुशील पण्डित, डेमोक्रेटिक फ्रंट, यमुनानगर -01 जनवरी   :

संत निश्चल सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन संत पुरा यमुनानगर में 1जनवरी 2024को  नव-वर्ष के उपलक्ष्य  पर कॉलेज के प्रांगण में श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ का आयोजन किया गया । इस अवसर पर जीएनजी कॉलेज की निर्देशिका डॉ वीरेंद्र गांधी , कॉलेज प्राचार्या  डॉ. इंदु शर्मा  , समूह  शिक्षकगण एवं बीएड और डी एड की छात्राए उपस्थित रही । पाठ पूर्ण तन्मयता एवं धार्मिक तरीके से किया  गया । पाठ 12.30 बजे आरंभ किया गया और 2.00 बजे पाठ की सम्पूर्णता के बाद  अरदास की गई एवं प्रसाद वितरण भी हुआ।  तदुपरांत  कॉलेज प्रचारिया ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।