आज जिला पुलिस लाइन हिसार स्थित अधिकारी मेस में पुलिस अधीक्षक हिसार श्री लोकेन्द्र सिंह,आईपीएस द्वारा पुलिस विभाग में सेवा पुर्ण कर चुके पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की भव्य विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग से सेवानिवृत जवान जिन्होने अपने सेवाकाल के दौरान ईमान्दारी व निष्ठा से कार्य करके पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाया है को आज मान और सम्मान सहित पुलिस अधीक्षक हिसार श्री लोकेन्द्र सिंह, आईपीएस द्वारा :-1. पुलिस उप अधीक्षक श्री नारायण चंद, HPS2. उप निरीक्षक बलबीर सिंह3. उप निरीक्षक नथुराम 4. उप निरीक्षक सुभाष चंद्र5. मुख्य सिपाही बृज लाल को पगड़ी पहनाकर, सम्मान स्वरूप स्मृति चिह्न व उपहार देकर सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य व स्वस्थ सेहत की कामना की। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि पुलिस उप अधीक्षक नारायण चंद 11.03.1994 को पुलिस विभाग में सहायक उप निरीक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। उसके बाद विभाग को अपनी उत्कृष्ट सेवाए देते हुए पुलिस उप अधीक्षक के पद तक पदोन्नत हुए। इन्होंने अपने जीवन का 28 वर्ष से भी अधिक समय पुलिस विभाग को समर्पित किया है। इनके साथ ही सेवानिवृत होने वाले सभी पुलिस कर्मचारियों ने अपना स्वर्णिम समय विभाग को समर्पित किया है। जिसके लिए ये सभी बधाई के पात्र है। इस विदाई समारोह में पुलिस उप अधीक्षक श्री अशोक कुमार, एचपीएस ने मंच का संचालन कर पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए कर्मचारियों की स्वस्थ व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आज के इस विदाई समारोह मे पुलिस उप अधीक्षक श्री कप्तान सिंह,पुलिस उप अधीक्षक श्री अभिमन्यु लोहान सहित जिला पुलिस हिसार के कर्मचारी व सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के परिवारजन मौजूद रहे।
Trending
- मनीमाजरा बाजार की बदहाली पर दुकानदारों का फूटा गुस्सा, प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग
- St. Stephen’s School Choir Captivates Audience at Irish Embassy’s St. Patrick’s Day Celebration
- वरदान आयुर्वेदिक और हर्बल मेडिसिन अब कराएगा एनडीडीवाई का डिप्लोमा
- 21 Surgeries conducted on fourth day of Ayushman Bharat/Chirayu Surgical Camp Week
- JNV Selection Examination on February 7
- सिख समाज का सम्मान देश का सम्मान, जनता राहुल गांधी के बेहूदा बयान से आहत और नाराज़ – अजय मित्तल
- राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालय योग प्रतियोगिता का समापन
- युवा आपदा मित्र योजना के तहत माय भारत स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण संपन्न

