Wednesday, October 21

करणीदानसिंह राजपूत, डेमोक्रेटिक फ्रंट, सूरतगढ़ 26 मई 22 :

नशामुक्ति शराबबंदी आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती पूजा छाबड़ा इन दिनों सूरतगढ़ क्षेत्र में नशे के बढते अपराधों और घटनाओं पर नशामाफिया लोगों पर सख्त कार्यवाही करने की बड़ी मांग को लेकर राजस्थान की मुख्य सचिव श्रीमती ऊषा शर्मा से मिली। यह भेंट 24 मई को राजस्थान सचिवालय में हुई। 

सूरतगढ़ सहित श्रीगंगानगर और हनुमान गढ जिलों में नशे की बढती प्रवृत्ति और अपराधों पर पूजा छाबड़ा ने माफियाओं पर सख्त कार्यवाही का अनुरोध किया। 

मुख्य सचिव से सामाजिक कार्यों और समस्याओं को दूर किए जाने की मांग भी की गई।

मुख्य सचिव ने नशा और आपराधिक घटनाओं को गंभीरता से सुना और शीघ्र ही कार्यवाही की जाने का आश्वासन दिया।