Friday, October 23

चंडीगढ़ 
तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के  निधन हुआ ।  बिपिन रावत के निधन की खबर आते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। इसी बीच शिक्षा जगत में भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया गया। स्टूडेंट्स की आंखें नम हो गई।
चंडीगढ़ डिफेंस एकेडमी के छात्रों ने 2 मिनट का मौन धारण करके जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी । एकेडमी के विंग कमांडर चहल ने बताया कि  जनरल बिपिन रावत के व्यक्तित्व में गजब का दुस्साहस और देश के प्रति अथाह प्रेम था। उन से हाथ मिला कर दिल और जुबान से खुद-ब-खुद जय हिंद निकलता था। जय हिंद।