Friday, October 23

चण्डीगढ़ :

विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक अब थोड़ी ही देर में नगर निगम चुनावों के मद्देनज़र भाजपा के उम्मीदवारों की सूची जारी होने वाली है।

इसी बीच वार्ड नं 9 से अपनी पत्नी कमलजीत कौर की टिकट कटते देख भाजपा किसान मोर्चा के महासचिव धरमिंदर सैनी ने पद से अपना इस्तीफ़ा पार्टी के स्थानीय प्रधान अरुण सूद को प्रेषित कर दिया है। उनके मुताबिक उनकी पत्नी दो बार गाँव दड़वा से जिला परिषद् व ब्लॉक समिति के चुनाव जीत चुकीं है व क्षेत्र में उन्होंने काफी काम भी किया है। इसलिए उनकी दावेदारी को नज़रअंदाज करना गलत है। जैन गुट के एक बड़े नेता का भी टिकट कटने की चर्चा है।