सतीश बंसल सिरसा: कोविड-19 के बढ़ते मामलोंं के मद्देनजर सुरक्षा के लिहाज से मिसेज इंडिया कंचन कटारिया ने मास्क वितरण अभियान चलाया। शहर के सुभाष चौक पर मास्क वितरित किए गए। इस अवसर पर शहर थाना प्रभारी विक्रम सिंह मुख्य रूप से पहुंचे। शहर थाना प्रभारी विक्रम सिंह व कंचन कटारिया ने लोगों को मास्क देने के साथ साथ जागरूक भी किया और कहा कि कोरोना से हर हाल मेंं लडऩा है, इसके लिए मास्क अवश्य पहनें व सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करें। शहर थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने कंचन कटारिया के इस प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे अभियान चलाने का आह्वान किया। इस अभियान में राज गोयल का भी सहयोग रहा। इस मौके पर सखी चेरिटेबल ट्रस्ट व जयदेव सहदेव जैन चेरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी भी मौजूद थे।
Trending
- राशिफल, 16 जुलाई, 2026
- पंचांग, 16 जुलाई, 2026
- एसबीआई सेवा अंबेडकर – चंडीगढ़ सर्किल
- इंदिरा कॉलोनी पार्क की बदहाल सफाई व्यवस्था से लोगों में रोष
- बिजली बिल में भारी गड़बड़ी का आरोप, CPDL की बिलिंग प्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
- पंचांग, 15 जुलाई, 2026
- राशिफल, 15 जुलाई, 2026
- Gothia Cup: Minerva Academy FC Routs Lillestrøm SK 3 by 13-1 to Continue Winning Streak

