Friday, September 25

कोशिक खान, छछरौली – 3 जून

ए.डी.सी. कम आर.टी.ए. सचिव प्रतिमा चौधरी की विशेष टीम ने 2 रात के दौरान 20 ओवर लोड वाहनों के चालान किए। जिनसे 11 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया। ए.डी.सी. ने बताया कि ये विशेष टीमें रणजीतपुर व रादौर में औचक निरीक्षण कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वाहन चालक 20 से 30 टन ओवर लोड लेकर चल रहे हैं, जोकि गलत हैं। जहां सड़के प्रभावित हो रही हैं वहीं लोगों की सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है। ये बर्दास्त नहीं होगा। इसी लिए सहायक सचिव सुरेन्द्र कुमार व टी.एस.आई. विकास यादव के नेतृत्व में टीमें काम कर रही हैं। निर्देश दिए गए हैं कि ओवर लोड किसी भी हाल में न निकले।

अब जब ट्रांसपोर्ट चल पड़ा है तो विभाग भी कार्रवाई के मूड में है। अधिकारी ने बताया कि ड्राइवर के साथ एक ही व्यक्ति को साथ चलने की अनुमति है। उसे मास्क पहनना होगा। सेनेटाइजर रखना होगा। इसके अलावा जो भी सरकार की एडवाइजरी है उसकी पालना करनी होगी।