चंडीगढ़:( )राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्री श्री स्वामी सत्येन्द्र नाथ महाराज जी के आशीर्वाद से राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन चंडीगढ़ अध्यक्ष डॉ हिमांशु पूनिया की अध्यक्षता में चंडीगढ़ महिला अध्यक्षा मोनिका भारद्वाज द्वारा श्रावण मास के चलते हुए सनातन धर्म मंदिर सेक्टर :23 में तुलसी वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा चंडीगढ़ अध्यक्षा एवं क्षेत्र पार्षद श्रीमती सुनीता धवन जी एवं भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती जसविंदर कौर जी रहीं।सुनिता धवन जी ने वहां एकत्रित जनता समूह को तुलसी का महत्व, उपयोगिता एवं हर घर में इसके स्थान के बारे में अवगत करवाया।इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन चंडीगढ़ उपाध्यक्ष परमजीत कौर जी,पुष्पा जी,पूर्णिमा जी। शशि ठाकुर जी,मंडल प्रधान बीरबल जी,मनोज जी,सतपाल वर्मा जी,कल्याणी शक्ति एेन.जी.ओ अध्यक्ष पुष्पा राठौड़ जी,एवं अन्य आर.ऐच.ऐस.ऐस,भाजपा पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम में अपनी बहुमूल्य उपस्थिति दर्ज करवाई।
Trending
- इंदिरा कॉलोनी पार्क की बदहाल सफाई व्यवस्था से लोगों में रोष
- बिजली बिल में भारी गड़बड़ी का आरोप, CPDL की बिलिंग प्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
- पंचांग, 15 जुलाई, 2026
- राशिफल, 15 जुलाई, 2026
- Gothia Cup: Minerva Academy FC Routs Lillestrøm SK 3 by 13-1 to Continue Winning Streak
- पंचकूला में घग्गर समेत सभी नदी-नाले उफान पर…
- हरियाणा में हिसार पुलिस का दमदार मॉडल बना चर्चा का विषय
- समाजसेवी रामनिवास राड़ा की भाभी के निधन पर मुख्यमंत्री नायब सैनी समेत अनेक लोगों ने जताया शोक

