चंडीगढ़.रोहतक लोकसभा क्षेत्र में इनेलो को आज बड़ा झटका लगा। यहां महिला विंग की जिलाध्यक्ष उमेश देवी सांपला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थाम लिया। उनके साथ शामिल हुए सैकड़ों नेता-कार्यकर्ताओं में किसान प्रकोष्ठ,इनसो व महिला विंग के बड़े पदाधिकारी भी शामिल हैं। उमेश देवी 2007 से इनेलो की लगातार जिलाध्यक्ष रहीं।साथ ही सांपला में सरपंच,ब्लॉक समिति सदस्य व चेयरमैन भी रही हैं। वे कहती हैं,सांसद दीपेंद्र हुड्डा के कराए विकास कार्य एवं उनकी सादगी, सदभावना की सोच से कांग्रेस में आने की प्रेरणा मिली। उमेश देवी की महिला वर्ग में मजबूत पकड़ है। उनके साथ इनेलो जिला महासचिव आशा देवी, नरेश शर्मा,सुदेश भारद्वाज,सांपला ब्लॉक उप प्रधान मूर्ति देवी,रोहतक शहर हलका प्रधान बाली देवी,वरिष्ठ जिला उपप्रधान सन्तोष देवी, संगठन सचिव निर्मला देवी,जिला महासचिव जन्ना देवी व कृष्ण घनघस, जिला खजांची निर्मला शर्मा,हलका उप प्रधान गुड्डी हुड्डा व कैलाशो देवी,जिला सचिव गगदेई शर्मा,बबली कादियान, सांपला शहरी प्रधान कृष्ण देवी,
प्रकाशी देवी,मैना देवी,मूर्ति ओहल्याण, भगवती सैनी,जसवंती खत्री आदि सैकड़ो इनेलो नेता नेत्री शामिल हुए। इनके अलावा किसान प्रकोष्ठ के उपप्रधान सतबीर काके वालिया, रामभज सैनी, अशोक शर्मा, राजेश वर्मा आदि ने भी इनेलो छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ली। इनके साथ इनसो के तरुण सन्धु सहित बड़ी संख्या में युवा भी थे। सभी का कांग्रेस में आने पर पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने स्वागत किया। कांग्रेस में शामिल हुई नेत्री लोकगीत गाते हुए हुड्डा निवास पहुँची। वहां सादा समारोह में इनको कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई।
Trending
- मनीमाजरा बाजार की बदहाली पर दुकानदारों का फूटा गुस्सा, प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग
- St. Stephen’s School Choir Captivates Audience at Irish Embassy’s St. Patrick’s Day Celebration
- वरदान आयुर्वेदिक और हर्बल मेडिसिन अब कराएगा एनडीडीवाई का डिप्लोमा
- 21 Surgeries conducted on fourth day of Ayushman Bharat/Chirayu Surgical Camp Week
- JNV Selection Examination on February 7
- सिख समाज का सम्मान देश का सम्मान, जनता राहुल गांधी के बेहूदा बयान से आहत और नाराज़ – अजय मित्तल
- राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालय योग प्रतियोगिता का समापन
- युवा आपदा मित्र योजना के तहत माय भारत स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण संपन्न

