Friday, October 23

चंडीगढ़। स्टेट ऑफिस के तीन कर्मचारियों के खिलाफ काम में लापरवाही बरतने के आरोप में सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। स्टेट ऑफिस के सेक्शन ऑफिसर नरेश कुमार ने अपने तीन कर्मचारियों एनफोर्समेंट विंग के सब इंस्पेक्टर राकेश मोहन और सीनियर असिस्टेंट नीलम गुप्ता व हरि मोहन के खिलाफ एक प्रॉपर्टी, प्लॉट नंबर- 560, सेक्टर-33बी से संबंधित फाइल गुम करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा  409 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।