- घर-घर जाकर नववर्ष की बधाई दी : सुरेंद्र राठी
संदीप सैनी, डेमोक्रेटिक फ्रंट, पंचकुला – 01 जनवरी :
आज नववर्ष के आगमन पर आम आदमी पार्टी ने घर-घर जाकर पोस्टर बांटे। पूरे शहर में नववर्ष के कार्ड वितरित किए और लोगो को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया। लोकसभा उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद सदस्य सुरेंद्र राठी ने कहा कि लोगों को हरियाणा की बदहाल स्थिति के बदलाव के लिए प्रदेश की जनता को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है। 30 हजार शिक्षकों के पद खाली हैं। 1585 स्कूलों में शौचालय नहीं है।131 स्कूलों में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है।
236 स्कूलों में बिजली के कनेक्शन नहीं हैं। 8240 कक्षाओं की कमी है। यही बदहाली चिकित्सा के क्षेत्र में भी है। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की लड़ाई के कारण चिकित्सकों की सुनवाई नहीं हो रही है। आज से चिकित्सक हड़ताल पर जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, 2021 के मुकाबले 2022 में नशे से ग्रसित 3738 ज्यादा लोगों ने आत्महत्या की है। इसका मुख्य कारण रोजगार नहीं मिलना है। खट्टर सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह से असफल रही है। 9 साल के कार्यकाल में 30 से ज्यादा बार पेपर लीक हुए हैं। पूरे हरियाणा में नशे का कारोबार ने पैर पसार चुका है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के किसान बीजेपी की नीतियों से बुरी तरह परेशान है। फसल बिक्री के समय सरकार पोर्टल पोर्टल का खेल खेलने लग जाती है। बाढ़ से फसल बर्बादी का मुआवजा अभी तक नहीं मिला। यमुना के साथ लगते जिलों की कृषि योग्य भूमि भी रेत से अटी पड़ी है। जबकि बीजेपी सरकार ने किसानों की आय की बजाय कर्जा दुगना करने का काम किया है।
इस अवसर पर माइनॉरिटी सेल के अध्यक्ष शहाबद्दीन व्यापार मंडल के अध्यक्ष के जेबी धारीवाल अतुल कुमार विनोद कुमार धरमवीर,रघबीर दलाल दीपक कुमार रविंदर खैरवाल करण ठाकुर श्यामलाल राजबीर दलाल सुरेश गर्ग सत्यवान फोर

