Friday, December 5

विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को देख रही है जनता 

कोशिक खान, डेमोक्रेटिक फ्रंट, छछरौली – 12 दिसम्बर  :

आम आदमी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सम्मान समारोह में आए दिन भारी भीड़  जुट रही है। यह भीड़ बुलाई नहीं जा रही बल्कि खुद पार्टी से जुड़ रही है क्योंकि भाजपा और कांग्रेस दोनों एक ही विचारधारा की पार्टियां हैं। दोनों पार्टियां केवल साहूकारों को फायदा पहुंचा रही है जबकि आम आदमी का गला घोट रही हैं। अब आम जनता आम आदमी पार्टी को ही विकल्प के रूप में देख रही है। यह बात आम आदमी पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष आदर्श पाल सिंह ने आम आदमी पार्टी हरियाणा की तरफ से पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे सम्मान समारोह कार्यक्रम में आहलूवाला गांव में कही के दौरान कही। आम आदमी पार्टी से जुड़े साथियों को पहचान पत्र देकर सम्मान किया जा रहा है। आदर्श पाल ने बताया कि  जगाधरी विधानसभा में लगभग 90% गांवों में जाकर आम आदमी पार्टी से जुड़े साथियों को पहचान पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है, शेष बचे गांवों में अगले एक-दो दिन में यह पहचान पत्र वितरण सम्मान समारोह संपन्न कर लिया जाएगा।

आदर्श पाल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा 15 दिसंबर से हरियाणा में चार बदलाव यात्राएं चलाई जाएगी। प्रदेश के आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। 10 दिन चलने वाली यात्रा के माध्यम से 90 विधानसभाओं और 10 लोकसभा क्षेत्रों को कवर किया जाएगा  और प्रदेश के चारों कोनों से शुरू होने वाली यात्रा पूरे प्रदेश में बदलाव का संदेश देगी।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में नया हरियाणा बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज सत्तासीन पार्टियां और विपक्ष पूरी तरह से फेल हो चुका है। आम आदमी पार्टी ही जनता के सामने मजबूत विकल्प है। किसान, मजदूर, गरीबों के उत्थान, चिकित्सा, बेहतर शिक्षा और युवाओं के रोजगार के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जायेंगे। 

उन्होंने राजनीति से विमुख हुए लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि विभिन्न पार्टियों के जनता विरोधी नीतियों से परेशान होकर राजनीति से दूरी बनाने लोग आम आदमी पार्टी में शामिल होकर भ्रष्टाचार, युवाओं के रोजगार और प्रदेश में फैलते नशे के विरुद्ध आवाज बुलंद करने का काम करें।

आदर्श पाल सिंह ने बताया कि जगाधरी विधानसभा से लाखों की संख्या में लोग आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ चुके हैं। पार्टी के साथ जुड़े हर साथी का पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जा रहा है।