डेमोक्रेटिक फ्रंट
पवन सैनी/हिसार
पंचायत समिति-2 के वॉइस चेयरमैन पद का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। चुनाव में वार्ड नंबर-19 से संतोष को वॉइस चेयरमैन चुना गया। एसडीएम जयवीर यादव की देखरेख में हुई चुनाव प्रक्रिया में 30 सदस्यों ने हिस्सा लिया। संतोष को 16, सुशीला को 13, जबकि नोटा को एक वोट मिला। इस प्रकार से चुनाव में संतोष को विजेता घोषित किया गया। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने वॉइस चेयरमैन संतोष को शुभकामनाएं दी। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास और हरियाणा एक-हरियाणवी एक के सिद्धांत के साथ कार्य करने वाले मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कार्यशैली सभी वर्गों को पसंद आई है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं की चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब विकास कार्यों में और अधिक गति लाना सरकार की प्राथमिकता है।
Trending
- इंदिरा कॉलोनी पार्क की बदहाल सफाई व्यवस्था से लोगों में रोष
- बिजली बिल में भारी गड़बड़ी का आरोप, CPDL की बिलिंग प्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
- पंचांग, 15 जुलाई, 2026
- राशिफल, 15 जुलाई, 2026
- Gothia Cup: Minerva Academy FC Routs Lillestrøm SK 3 by 13-1 to Continue Winning Streak
- पंचकूला में घग्गर समेत सभी नदी-नाले उफान पर…
- हरियाणा में हिसार पुलिस का दमदार मॉडल बना चर्चा का विषय
- समाजसेवी रामनिवास राड़ा की भाभी के निधन पर मुख्यमंत्री नायब सैनी समेत अनेक लोगों ने जताया शोक

