हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को जान से मारने की धमकी मिली है। खालिस्तान समर्थक सिख फॉर जस्टिस के अध्यक्ष आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पत्र जारी कर धमकी दी है।

सारिका तिवारी, डेमोक्रेटिक फ्रंट, चंडीगढ़/शिमला :
खालिस्तान के मुद्दे पर सिख फ़ार जस्टिस संस्था के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को धमकी दी है। जारी किए गए वीडियो मैसेज में कहा गया है कि सिख फॉर जस्टिस ने इससे पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का विरोध किया था और पंजाब को खालीस्तान में बदलने का दावा किया था। इसके बावजूद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जारी रही।

गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक लेटर जारी करके यह धमकी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को दी है। ये लेटर पन्नू ने हिमाचल के पत्रकारों को ईमेल के जरिये भेजा है । इस लेटर में पन्नू ने ये भी लिखा है कि 1984 में जी सिख नरसंहार हुआ था उनके अपराधियों को बचाने की कोशिश राहुल गांधी कर रहे हैं। इस नरसंहार के अपराधी कमलनाथ और जगदीश टाइटलर को संरक्षण दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को यात्रा का समर्थन ना करने और इस यात्रा से दूर रहने की हिदायत दी गई है। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है।
इसके अलावा इस खत में ये भी लिखा है कि हिमाचल में खालिस्तान के बैनर पर बैन लगाने की वजह से तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। इससे सीएम सूक्खू को सीख लेने की जरूरत है। पत्र के अनुसार हिमाचल पंजाब का हिस्सा रहा है ऐसे में शिमला ही खालिस्तान की राजधानी होगी।
10 जनवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब पहुंचने वाली है, इसलिए अपनी एहमियत दिखाने के लिए पन्नू ऐसी हरकतें कर रहा है। इससे पहले भी पन्नू ने 2022 में हिमाचल में स्वतंत्रता दिवस के दिन खालिस्तान का झंडा फहराने के लिए एक लाख डॉलर के इनाम की बात कही थी। हालांकि यह सब जानते हैं कि पन्नू केवल विदेश में बैठकर बस कोरी धमकियां ही दे सकता है ताकि उसकी मौजूदगी लोगों को पता चल सके।



