Thursday, February 26

आम आदमी पार्टी ने जारी की नए चेयरमैन और डायरेक्टर्स की सूची, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर दी जानकारी

डेमोक्रेटिक फ्रंट, चंडीगढ़,  19 मई :

आम आदमी पार्टी ने आज विभिन्न बोर्डों और निगमों के नए चेयरमैन और डायरेक्टर्स की सूची जारी की। इस संबंध में जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा की।

इस नई सूची में प्रभबीर सिंह बराड़ को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें पंजाब स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PUNSUP) का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह नियुक्तियाँ राज्य में पारदर्शिता और जनसेवा को प्राथमिकता देने की दिशा में एक अहम कदम हैं।