Friday, October 23

पवन सैनी, डेमोक्रेटिक फ्रन्ट, हिसार – 07 अप्रैल :

 फतेहचन्द महिला महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा मनोवैज्ञानिक हस्तक्षेप  विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. अनीता सहरावत ने की। जिसमें शहर के प्रसिद्ध मनोविज्ञानिक डॉ. पवन कुमार द्वारा मनोविज्ञान के विभिन्न पक्षों जैसे मनोदशा परिवर्तन जीवन की महत्वकांक्षाओं को पूरा करने के तरीके तथा मनोविकारों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।